Home मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है हायाघाट का पतोर पंचायत। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2016

पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है हायाघाट का पतोर पंचायत। Voice of Darbhanga

img_20161004_183854_269

ज़ाहिद अनवर की रिपोर्ट:

हायाघाट प्रखंड का पतोर पंचायत इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाँव में एक विशाल मंदिर का निर्माण गाँव निवासी के सहयोग से ही किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जा रहा है जिसके एक दिशा में छोटा सा तालाब तो दुसरे दिशा में घनेदार वृक्ष है। यहाँ का दृश्य इतना मनमोहक है जो किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। स्थानीय मुखिया श्री अवनीश कुमार ने बताया की मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस दिशा में प्रयास किया जाएगा कि ये भी पर्यटन स्थल के रूप में घोषित हो। दुर्गा पूजा का आयोजन भी इस नवनिर्मित मंदिर में किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply