Home मुख्य बेवफा प्रेमी के घर फांसी लगाकर प्रेमिका ने कर ली खुदखुशी! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2016

बेवफा प्रेमी के घर फांसी लगाकर प्रेमिका ने कर ली खुदखुशी! Voice of Darbhanga

img_20161004_190842_024

दरभंगा। अभिषेक कुमार
प्यार में दिल तो सब दे देते हैं, पर जान कोई कोई देता है। ऐसा ही वाकया आज सुबह सामने आया जब आठवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने अपने ही गाँव के प्रेमी के घर जाकर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।

केवटी थाने के सोहना गाँव की है जहाँ सातवी क्लास में पढ़नेवाली माला कुमारी गाव के ही एक शिक्षक राम इकबाल साह के यहाँ पिछले चार साल से ट्यूशन पढ़ने जाती थी इसी दौरान छात्रा ने अपने शिक्षक को दिल दे बैठी और धीरे धीरे इन दिनों का मुहबत परवान चढ़ने लगा। इसी बीच इसकी भनक लड़की के घरवालो को लग गयी तब लड़की के घरवालो ने तत्काल लड़की का ट्यूशन ही बंद करा दिया। परिजनों की सख्ती के कारण गुरु के प्यार में दीवानी माला अपने प्रेमी गुरु से मिल तो नहीं पाती थी पर अपने परिवार से छुपते छिपाते मोबाइल पर अक्सर बाते किया करती थी। आत्महत्या से एक दिन पहले ही लड़की को मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करते हुए उसकी माँ ने रंगे हाथ पकड़ लिया और मोबाइल छीन लड़की को जबरदस्त डांट फटकार की गई। जिसके बाद लड़की ने मौका मिलते ही घर से कब भाग निकली किसी को पता भी नहीं चला। 24 घंटे बाद माला की लाश उसके प्रेमी के घर फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जबकि प्रेमी घर छोड़ फरार है। मौके पर पुलिस पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर आत्महत्या देख रही है वही जबकि मृतक के पिता भी प्रेम प्रसंग की बात तो मानते है पर आत्महत्या की बात से इंकार करते हुए राम इकबाल पर हत्या का आरोप लगा रहे है।

Share

Leave a Reply