
घर से भागे प्रेमी जोड़े के मिलने पर दोनों पक्षों में हुआ महासंग्राम, पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज विश्वविद्यालय परिसर में अग्निशमन कार्यालय के समीप लोगों का हुजूम उस समय उमड़ पड़ा जब एक सप्ताह पूर्व घर से गायब दो सगी बहने अपने अपहर्ताओं के साथ परिजनों द्वारा पकड़ी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 27 सितम्बर को नगर थाना क्षेत्र के जीतूगाछी की रहने वाली दो सगी बहने अपने घर से गायब हो गयी थी। परिजनों ने 28 सितम्बर को नगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी जिसमे नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी राजकुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव एवं उसके मित्र फुलपरास निवासी मनोज महतो को अभियुक्त बनाया गया था। आज परिजनों को चारों के एकसाथ होने गुप्त सूचना मिली तो दोनों पक्ष के लोग पहुँच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट एवं हंगामा हुआ। मौके पर पहुँच कर नगर थाना एवं विश्विद्यालय थाना की पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगो को खदेड़ कर भगाया और चारो को गिरफ्तार कर नगर थाना ले आये।

