Home मुख्य दुर्गापूजा एवं मुहर्रम साथ साथ, रखी जायेगी विशेष चौकसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2016

दुर्गापूजा एवं मुहर्रम साथ साथ, रखी जायेगी विशेष चौकसी। Voice of Darbhanga

img_20161004_203046_767

सिमरी: दुर्गा पूजा व मुहर्रम का पर्व एक साथ होने के कारण प्रशासन के साथ शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी अधिक है।यह बातें सदर एसडीओ डा.गजेन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को सिमरी थाना पर आयोजित शांति समिति की बैठक मे कही । उन्होंने ने पूजा पांडाल व मुहर्रम जुलूस की निगरा नी सीसीटवी व वीडियो कैमरा से करने का निर्देश दिया है।हर हाल मे शांति व भाईचारे का संदेश देकर सामाजिक समरस्ता कायम रखने की अपील की गई है। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम एक साथ है।पूजा पांडाल व सार्वजनिक स्थल पर प्रशासन के वरीय अधिकारी का मोबाइल नम्बर अंकित करें।जनप्रतिनिधि अपने दायित्व को समझे व प्रशासन को सहयोग करें।शांति समिति व पूजा व मुहर्रम कमेटी के सदस्यों का दायित्व है कि वे भोलेंटीयर को परिचय पत्र निर्गत कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपे। बैठक मे मुखिया भोला पासवान, सरपंच दीपक महतो ,उपमुखिया सत्तो ठाकुर, प्रखंड 20सूञी सदस्य अमजद अब्बास, सना खान,डैविड खान, जदयू उपाध्यक्ष तमन्ना अंसारी, सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply