Home विशेष काम को पूरा करने केलिए दिनरात एक कर देते हैं एएसपी दिलनवाज अहमद। Voice of Darbhanga
विशेष - October 5, 2016

काम को पूरा करने केलिए दिनरात एक कर देते हैं एएसपी दिलनवाज अहमद। Voice of Darbhanga

img-20161004-wa0155
दरभंगा।अभिषेक कुमार
पुलिस वाले की कमियां और शिकायतें तो अक्सर लोग करते मिल जाएंगे पर सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग करके अपने कार्यक्षमता से बढ़ कर बेहतर प्रदर्शन की चर्चा शायद ही कहीं देखने को मिलती हो। दरभंगा में एक ऐसे ही पुलिस अधिकारी हैं सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद। इनके काम करने को देखकर सहसा एहसास होता है कि जिले के पुलिस पदाधिकारियों में सबसे अधिक तत्परता से कार्य शायद यही करते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक अकेले भी फाइलों में डूबे रहते हैं। छापेमारी, विजिट आदि भी करते रहते हैं। कोई भी कांड हो, इनकी तत्परता से उदभेदन होता है। तीस साल से जिस शार्प शूटर को पुलिस नही पकड़ पायी, चुनौती के रूप में लेकर श्री अहमद ने अपने बल बुद्धि पर पकड़ कर रख बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस तरह के अनेक कारनामे इनके द्वारा सामने आते रहते हैं। पर इनकी व्यस्तता देख देर रात तक फाइल में डूबे देख कर जब एक पत्रकार साथी ने पुछा कि क्या निचले अधिकारियो का के भी आपको ही करना पड़ता है? इस पर श्री अहमद ने बस एक छोटी सी मुस्कान दी। बहुत से थाना स्तर के अधिकारी अक्सर संसाधनों, पुलिस बलों की कमी आदि का रोना रोते नजर आ जाते हैं।कुल मिलाकर इनके बारे में यही कह सकते हैं कि आलोचनाओं की फ़िक्र किये बिना किसी शिकवे शिकायत के काम को ईमानदारी से पूरा करने की ड्यूटी में लगे रहते हैं।

Share

Leave a Reply