
एसएसपी के समक्ष माले का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के मेकना गाँव के छात्र दिलीप सहनी को 12 घंटे तक बांधकर बर्बर पिटाई व उत्पीड़न करने वाले दबंग-सामंत परीक्षण यादव को गिरफ्तार करने, बहेड़ा थाना कांड संख्या 225/16 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व आंदोलनकारीयों पर लादे गए मुकदमा वापस लेने आदि सवालों को लेकर भाकपा(माले)दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले एस एस पी के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी पोलो मैदान से सैकड़ो की संख्या में जुटकर जुलूश निकालकर लहेरियासराय टॉवर घुमकर पुनः एस एस पी कार्यालय ऑफिस के गेट पर आकर जमकर आक्रोशपूर्ण नारेबाज़ी किया। प्रदर्शनकारी दिलीप सहनी पर जानलेवा हमला करने वाले परीक्षण यादव को गिरफ्तार करों” ” अभियुक्तों को बचा रहे बहादुरपुर के विधायक भोला यादव होश में आओं” हमलावर गिरफ्तार क्यों नहीं, दरभंगा का पुलिस कप्तान जवाब दो” आदि नारा लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी एसएसपी के नदारद होने से और आक्रोशित हो गए वहीँ एस एस पी कार्यालय के सामने बैठकर सड़क जामकर सभा करने लगे। बाद में वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी जुलुस लेकर धरनास्थल पर गए वहीँ तिरपित मुखिया की अध्यक्षता और रामलाल सहनी के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मेकना गांव में जघन्य अपराध होता हैं और बहादुरपुर के विधायक भोला यादव जो खुद भी उसी पंचायत के हैं लेकिन वो पीड़ित के पक्ष के बजाय अभियुक्त को बचाने में लगे हैं आज सैकड़ो लोगो ने आकर बता दिया हैं कि न्याय के लड़ाई में सभी गरीब एक हैं।और दिलीप मुखिया के न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगा। माले के राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन एक पखवाड़ा के अंदर परीक्षण यादव की गिरफ्तारी नहीं होता हैं तो जनपहलकदमी के जरिये जनता कुछ करेगी तो इसके लिए प्रशासन की जवाबदेही होगी। 19 अक्टूबर को मेकना गांव में ही जनपंचायत लगाया जायेगा। खेमस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि अन्याय के खिलाफ सभी गरीबों को मिलकर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। सभा को हरि पासवान, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र पासवान, रामबाबू साह, रोहित सिंह, सुखदेव मुखिया, शिवशंकर लालदेव, बैद्यनाथ मुखिया, रामदेव यादव, राजेन्द्र दास, रविन्द्र झा आदि ने संबोधित किया। और बर्बर पिटाई से घायल दिलीप मुखिया ने भी अपनी आप बीती सुनाया। इंसाफ मंच के जिला संयोजक नेयाज अहमद ने भी संबोधित किया।

