Home मुख्य जयंती पर याद किये गए कैलाशपति मिश्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 5, 2016

जयंती पर याद किये गए कैलाशपति मिश्र। Voice of Darbhanga

img_20161005_200233_188

दरभंगा: आज 5 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी ने गोशाला परिसर में जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व राज्यपाल स्व0 कैलाशपति मिश्र के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 मिश्र ने संगठन को मजबूत करने में एक मिसाल कायम की और कार्यकर्ताओं को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने केलिए कृत संकल्पित होना चाहिये। सभा को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अशोक नायक ने भी उन्हें भाजपा का एक आदर्श कार्यकर्त्ता बताया। विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा कि ऐसे नेता कार्यकर्त्ता युग युगान्तर तक याद रखे जाते हैं। सभा को नगर विधायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एडवोकेट तनवीर हसन, भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता बालेंदु झा, अमलेश झा, संजीव साह, घनश्याम झा आदि उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Share

Leave a Reply