Home मुख्य देश विरोधी पकिस्तान समर्थकों को पकिस्तान भेज देना चाहिए: एभीवीपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 5, 2016

देश विरोधी पकिस्तान समर्थकों को पकिस्तान भेज देना चाहिए: एभीवीपी। Voice of Darbhanga

img-20161005-wa0206

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दरभंगा इकाई के द्वारा आज शाम स्थानीय मिश्रटोला स्थित कार्यालय से अरविन्द केजरीवाल, संजय निरुपम, ओम पूरी, सलमान खान, पी० चितम्बरम का पुतला जुलुस के साथ नाका नं०-5 पर दहन किया गया जिसका नेतृत्व संयुक्त रूप से सूरज कुमार चौधरी एवं राना अंकित सिंह कर रहे थे। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार ने कहा कि कुछ लोग तो भारत में जन्म लिए लेकिन उनके अन्दर पाकिस्तानी जीन है। ऐसे लोगों को भारत देश का कोई भी कार्य अच्छा नहीं लगता है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए या बीच सड़क पर लाकर गोली मार देना चाहिए। क्योंकि यही लोग आतंकवादियों को संरक्षण देते हैं और पाकिस्तान को भारत के गतिविधियों की जानकारी देते हैं और आतंकवादी देश पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाते हैं। क्योंकि आज भारत की जो परिस्थिति है उस में सरकार और सेना को अपने देश के अन्दर लड़ते हुऐ आतंकवादी देश पाकिस्तान से लड़ना पर रहा है। ये लोग सोचे-समझे साजिश के तहत काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सच्चे एक-एक भारतीय नागरिक, युवा ,बच्चे, बूढ़े सब को मिलकर सबक सिखाना चाहिए ताकि भारत सरकार और सेना आतंकवादी देश पाकिस्तान से लड़ने में शक्ति लगाऐ अपने देश के अन्दर नहीं। इन लोगों को निश्चित रूप से ओमपुरी,अरविन्द केजीवाल,पी० चितम्बरम, सलमान खान,संजय निरूपम आदि लोगों को निश्चित रूप से सबक सिखाना चाहिए क्योंकि ये लोग पाकिस्तान के मुँह में मुँह मिलाकर बोलते हैं सजिॅकल स्ट्राइक आदि विषयों पर। ये लोग निश्चित रूप से देशद्रोही हैं ये कभी भी भारत के नहीं हो सकते हैं। क्योंकि इन लोगों को भारत और भारतीय सेना पर विश्वास नहीं है। नगरमंत्री पिंटू भंडारी ने कहा कि ऐसे देशद्रोही लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। इनकी नागरिकता समाप्त कर फाँसी पर लटका दिया जाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन मिश्र ने कहा कि देशद्रोही जन्म तो लिए भारत में, पले-बढ़े भी और खाते भी हैं भारत देश का और गाते हैं पाकिस्तान का। इन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भारत सरकार इन सब को सभी सुविधाओं से वंचित करते हुए अबिलम्ब देशद्रोह का मुकदमा चलाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिकांत ठाकुर ने कहा अब भारत के युवा ऐसे देशद्रोही को छोड़ने वाला नहीं है जो भारत देश के मान सम्मान के साथ खिलवार करे। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से धीरज मिश्रा, दिवाकर कुमार, चन्दन वर्मा, विवेक, सर्वेश कुमार, सूरज मिश्रा, नेहाल मिश्रा, इत्यादि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply