
मामूली विवाद को सांप्रदायिक रूप लेने से बचाने गये समाज सेवियों के साथ भी हुई मारपीट।

दरभंगा: दो साइकिल के टकराने से उपजे विवाद मे बीच बचाव करने आये लोकायुक्त कार्तिकेय कुमार एवं शांतिसमिति के सदस्य सह पत्रकार नवीन सिन्हा एवं सचिव त्रिलोक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये. डीएमसीएच के चिकित्सकों ने इलाज के बाद इन्हे घर जाने को कह दिया है. घटना लहेरीयासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित दुर्गापूजा पंडाल के निकट सुबह के करीब नौ बजे हुयी. जब दो साइकिल सवार युवक की टक्कर आमने सामने हो गयी. दोनो आपस मे भिड़ गये .वहां कुछ खड़े लोंगो ने एक साइकिल सवार को पीटने लगे. दुर्गापूजा पंडाल में तैनात लोंगो ने इसका बीच बचाव किया. तब तक दोनो पक्षों में ठन गयी. इतने में स्थानीय निवासी कार्तिकेय को इसकी सूचना मिली. गस्ती मे निकली पुलिस भी वही पास मे थी. सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंचकर दोनो पक्षों को समझाया मामला शांत हो गया. सभी लोग वहां से चल भी दिया. कूछ ही देर बाद दोनो पक्षों के लोग फिर आ धमकें. लाठी फट्टा चलने लगा. पत्रकार नवीन सिन्हा एक पक्ष के लोगो को एक एक कर रोकने लगे. इधर कार्तिकेय भी वहां पहुंचकर रोकथाम करने के बाद दोनो पक्षों को समझाने लगा. इतने मे ही गुस्साये एक पक्ष के लोंगो ने लप्पर थप्पड़ से इनलोंगो की पिटायी कर दी. कार्तिकेय का गंजी फाड़ दिया. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ,एसडीओ ,लहेरीयासराय थानाध्यक्ष सभी पहुंचकर मामले को शांत कराया बावजूद पूजा समिति के लोग सड़क जाम कर कई मांगो पर उतारू हो गये. इनका कहना था की यहां जनसंख्या कम रहने के कारण दूसरे पक्ष के लोग शरारत करते रहते है. इनका कहना था की यहां कई बार शरारती तत्वों के कारण दंगा होने से बचा है. जबकि 2013मे तो दंगा का रुप ले ही लिया था लेकिन स्थानीय लोंगो की सूझबूझ और दोस्ताना रबेया के कारण हालात पर काबू पाया जा सका.
एसडीपीओ दिल नवाज अहमद ने कहा की मामला शांत है. उन्होंने कहा की जिन दो साइकिल सवार के चलते लड़े उन दोनो का पता नहीं फिर आप सब क्यू ऐसा माहौल बना रहे है.एसडीओ एवं थानाध्यक्ष जे पी सिंह ने भी समझाते हुये मामला शांत कराया. इस दौरान चली मुक्के थप्पड़ और अन्य चीजो से जख्मी हुये पत्रकार सह शांति समिति के नवीन सिन्हा एवं त्रिलोक कुमार एवं लोकायुक्त कार्तिकेय को थानाध्यक्ष श्री सिंह ने डीएमसीएच मे इलाज करा घर भेज दिया है.

