
गुमटी जाम से परेशान स्थानीय लोग फिर से उग्र आंदोलन के मूड में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के उत्तरी चट्टी गुमटी पर आये दिन भयंकर जाम लगने से परेशान और पहले किये गए आंदोलन पर रेल प्रसाशन दवाई क्षतिग्रस्त बन्द पड़े फुट ओवरब्रिज की मरम्मति कर चालू करने के आश्वासन के वाबजूद चालू नही करने से नाराज स्थानीय लोग एकबार पुनः उग्र आंदोलन के मूड में आने लगे हैं।
इस विषय में मातृभूमि विकास संगठन के संयोजक निखिल झा ने कहा है कि रेलवे गुमती न.21 पर जाम की समस्या से स्थानीय लोग हलकान हैं। आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। काम, पढाई स्वास्थ्य सब ख़त्म हो गया है। पूर्व में किये गए प्रदर्शन के बाद रेल प्रशाशन और राज्य सरकार दोनों की तरफ से आश्वाशन मिला था। लेकिन अब 5 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। लहेरियासराय फुटओवर ब्रिज के मरम्मत का आश्वाशन भी मिला था। इंजिनियर साहेब निरीक्षण को भी आये लेकिन हुआ कुछ नहीं। इन तीन दिनों में अधिकाधिक जनसमर्थन जुटा कर स्थानीय प्रशाशन और रेल प्रशाशन पर दवाब बनाया जाएगा। अगर मांगपत्र देने के 15 दिन के अंदर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थानीय लोग उग्र हो उन्हें मजबूर करेंगे।
इधर इनौस कार्यकर्त्ता गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि यह बहादुरपुर के करीब अठारह गाँव के लोगो की परेशानी का विषय है। इस मुद्दे पर होने वाले हर आंदोलन को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

