Home मुख्य हिन्दू मुस्लिम एकता का उदहारण है पंचोभ पंचायत। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 6, 2016

हिन्दू मुस्लिम एकता का उदहारण है पंचोभ पंचायत। Voice of Darbhanga

img_20161006_174721_957

ज़ाहिद अनवर की विशेष कवरेज:

दरभंगा: भारत एक धर्मनरिपेक्ष देश होने के बावजूद भी यहाँ कुछ ऐसे कट्टर विचारधारा के हिन्दू और मुस्लिम रहते है जिनसे समाज लगातार दूषित होता रहा है। उसी परिवेश में हनुमान नगर प्रखंड का एक पंचायत पंचोभ ऐसा भी है जो हिन्दू मुस्लिम सदभावना का आज के युग में एक उदहारण ही सिद्ध हो रहा है। यहाँ दिलचस्प बात ये है की दुर्गा पूजा कमिटी में कई मुस्लिम सदस्य भी है और मुहर्रम कमिटी में कई हिन्दू सदस्य भी है। दोनों कमिटी के सदस्य नाम मात्र के नहीं है बल्कि एक दुसरे के कार्यक्रमो में अहम् किरदार भी निभाते है और एक दुसरे के लिए चन्दा भी इकठ्ठा करते है। जो वास्तव में एक सराहनीय सोच और विचारधारा है। दुर्गा पूजा निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री नीलमणि कुमार ने बताया के ये आयोजन पिछले दो तीन सालो से लगातार किया जा रहा है। आयोजक के रूप में राहुल पासवान, मोहम्मद मोती रहमान , गणेश पासवान आदि कई लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। वही मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मुस्तकीम खान ने बताया के हमारे कमिटी में भी कई हिन्दू सदस्य शान्तिपूर्वक पर्व मनाने में अहम् भूमिका निभा रहे है।

Share

Leave a Reply