
परीक्षा परिणामो को लेकर थम नही रहा विवि में आंदोलन, छात्र समागम ने किया पूतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में लगातार हो रहे आंदोलन रुकने का नाम नही ले रहे हैं। अभी हासिल में स्नातक तृतीय खण्ड के परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया ही हुआ था कि आज फिर एक नए अनियमितता के आरोप के साथ छात्र समागम ने प्रदेश अध्यक्ष मो0 कलाम के नेतृत्व में विवि चौरंगी से जुलुस निकाल कर विवि प्रांगण में छात्र कल्याण अध्यक्ष सह सहायक परीक्षा नियंत्रक डा0 मोहित ठाकुर एवं कुलसचिव अजीत कुमार सिंह सहित सभी संकाय अध्यक्ष तथा परीक्षा परिषद् के सभी सदस्यों का पुतला फूंका। इस मौके श्री कलाम ने आरोप लगाया कि पीएचडी, पीआरटी 2016 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विवि से 100 गज की दुरी पर गांधी सदन में कराया गया जो यूजीसी एवं महामहिम द्वारा नियमावली तथा विवि नियमावली के अनुसार सरासर गलत है। ऐसा करके विवि पदाधिकारियों द्वारा अपने सगे संबंधियों तथा मोटी रकम देने वालों को पास करने का खेल खेला गया है। इस तरह जो मेधावी छात्र इनके मांग के अनुसार मोटी रकम नही दे पाये उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया गया। इस प्रकार करीब तीन करोड़ की उगाही की गयी है। उन्होंने आगे बताया कि स्नातक तृतीय खण्ड के परीक्षा की कॉपी भी हाई स्कूल एवं +2 के शिक्षकों से करवाया गया जिसकारण रिजल्ट में भारी गड़बड़ी मिली और आंदोलन के बाद कमिटी का गठन किया गया था। छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह के खिलवाड़ को छात्र समागम बिलकुल बर्दाश्त नही करेगा।
इस अवसर पर छात्र समागम के विवि अध्यक्ष नेजामुल होदा, तारीकुर रहमान, शेखर कु0 झा, तारीक रहमानी, विजय कुमार यादव, मो0 सद्दाम हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

