
दरभंगा: लाशों के सिलसिले को जारी रखते हुए आज सुबह एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या।

दरभंगा: जिले में बढ़ते अपराध का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज सुबह मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे गंगौली गाँव में एक 60 वर्षीय वृद्ध अभय नारायण झा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गयी है। मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं डीएसपी अंजनी कुमार पहुँच चुके हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है।

