Home मुख्य स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है वर्षो से टूटे नाली से गन्दगी का घरों में जाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2016

स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है वर्षो से टूटे नाली से गन्दगी का घरों में जाना। Voice of Darbhanga

img-20161007-wa0129

मनीगाछी से घनश्याम झा की रिपोर्ट:

जहाँ एक ओर प्रधानमन्त्री के आह्वान पर गली मोहल्ले से लेकर बड़े बड़े संस्थानों में लगातार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीँ मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 04 का नारायणपुर टोल का हाल इस अभियान को ठेंगा दिखाता नजर आता है। जनप्रतिनिधियों के संवेदनशून्यता के कारण वर्षो पहले बनाये गये नाले के टूट जाने के कारण नाली की गंदगी बरसात आते ही घरो मे घुस जाता है जिसके कारण करीब पचास घरो के परिवारों को काफी समस्या का सामना करना पङता है। दुर्गन्ध के साथ साथ महामारी फैलने का भी डर पूरी तरह बना रहता है।

इस मुद्दे पर बात करते हुए स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद बदरे आलम ने बताया कि वर्षो से यहाँ नाला टूटा हुआ है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि का घ्यान इस ओर नही जाता। मोहम्मद परवेज ने बताया कि मुखिया जी केवल चुनाव मे वोट मांगने सक्रिय रहते है, विकास के कार्यो पर उनका ध्यान शून्य है। मोहम्मद कुर्बान एवं मोहम्मद सहिर ने बताया कि हमारे पंचायत मे लगातार चार बार से एक हि मुखिया जीतते आ रहे है, और विधायक जी को भी इस पंचायत से खासा वोट मिलता है। लेकिन इस पंचायत कि सड़क एवं नाली का हाल बुरा है। सभी ने एक स्वर मे बताया कि पंचायत के विकास के लिए अब आंदोलन के सिवा कोई चारा नही बचा है और हमलोग चरणबद्ध आन्दोलन करने को तैयार है ।

Share

Leave a Reply