Home मुख्य अपराध पर नियंत्रण केलिए शहर को मिला एक नया ओपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2016

अपराध पर नियंत्रण केलिए शहर को मिला एक नया ओपी। Voice of Darbhanga

img-20161007-wa0121

दरभंगा: शहर में बढ़ रहे क्राइम को लेकर आज शहर के नाका नम्बर पांच पर कोतवाली चौक ओपी का दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह और दरभंगा के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उदघाटन किया । इस मौके पर दरभंगा के ASP दिलनवाज अहमद सहित दरभंगा शहर के कई वरीय लोग मौजूद थे । उदघाटन के मौके पर एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से इस ओपी की मांग इलाके के लोग कर रहे थे और इसकी आवश्यता दरभंगा पुलिस भी महसूस कर रही थी। इसी कारण आज इस ओपी को स्थापित गया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उमीद है की इस ओपी के  सफल संचालन में आमजन पुलिस का सहयोग करेगे। नगर थाना में पदस्थापित एएसआई महेश्वर मिश्रा को फिलहाल इस नए ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

Share

Leave a Reply