
नवरात्र पर नन्हे बच्चों ने प्रस्तुत किये आकर्षक डांडिया नृत्य। Voice of Darbhabga

सौजन्य: नासिर हुसैन
दरभंगा: शहर के किडजी स्कूल दिग्घी पश्चिम दरभंगा में शुक्रवार को नवरात्रि के अवसर पर गड़वा एवं डांडिया का आयोजन किया गया। बच्चों ने दुर्गा पूजा के थीम पर आधारित पारंपरिक वेष-भूषा में रंग विरंगे परिधान में खूब आकर्षक दिख रहे थे। कोई शिव तो कोई कृष्ण, तो कोई पंडित सभी अलग ही रूप में थे। कार्यक्रम की शुरआत माँ दुर्गा की आरती के साथ हुई। फिर छोटे छोटे बच्चों ने गरवा के दौरान अपने नन्हे क़दमों एवं कोमल हाथों की हरकतों से सबका मन मोह लिया। बच्चों की मासूम अदाकारी से उनकी माताएं भी अचंभित थी। तभी तो बच्चों को डांडिया, गरवा करते देख बच्चों की शिक्षिकाएं एवं माँ भी उनके साथ शामिल हो गयी। इस अवसर पर किडज़ी के निदेशक आलोक पुंज, प्रचार्या डा. शालिनी पुंज, शिक्षिका कमल मिश्रा, मीनू कुमारी, अंजू , एनी, निशु, आराधना मौजूद थे ।

