
हत्या के चारो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अन्दामा निवासी धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरू सिंह की निर्मम हत्या मामले में गिरफतार अन्दामा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ चून्नू सिंह, राजनाथ सिंह और संजय सिंह को शुक्रवार को प्रभारी सी0जे0एम0 बिनोद कुमार गुप्ता की कोर्ट ने 18 अक्टूबर तक के लिये न्यायिक अभिरक्षा में मंडलकाला दरभंगा भेज दिया है. विदित हो कि 5 अक्टूबर की रात धीरेन्द्र का अपहरण कर निर्मम पीटाई की गई तथा फेकला ओ0पी0 अध्यक्ष को मोबाइल से सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया गया. जहां डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के भाई ब्रजेन्द्र कुमार सिंह का फर्द ब्यान अंकित कर त्वरित कारवाई करते हुए प्राथमिकी के चारो नामजद अभियुक्तो को गिरफतार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. खता पुत्र की सजा पिता को: हत्या के पीछे मृतक के पुत्र द्वारा गांव की ही लड़की से प्रेम और भागकर शादी है. इस घटना को लेकर पूर्व से बहादुरपुर थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण का केश दर्ज है जिसमें मृतक को भी अपहरण का आरोपी बनाया गया था. पुलिस सुत्रो का कहना है कि इस घटना की रंजिश को लेकर लड़की के सगे संबंधियों ने अपहरण कर उसकी निर्मम पीटाई किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. मृतक ने भी इस बात की पुष्टि पुलिस को मृत्यु पूर्व दिये बयान में किया है.

