Home मुख्य वायुसेना केंद्र की बढ़ाई गई सुरक्षा, घुसपैठियों को देखते ही गोली मारने के आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 8, 2016

वायुसेना केंद्र की बढ़ाई गई सुरक्षा, घुसपैठियों को देखते ही गोली मारने के आदेश। Voice of Darbhanga

 

img-20161008-wa0129

दरभंगा: उरी में हुए सेना पर हमले के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान पर किये गए सर्जीकल अटैक से तिलमिलाया पाकिस्तान के तेवर को देखते हुए दरभंगा के वायु सेना केंद्र को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसको लेकर पुरे दरभंगा वायु सेना केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। साथ ही घुसपैठियों को देखते ही ना सिर्फ गोली मारने के आदेश दे दिए गए है बल्कि कई जगहों पर घुसपैठियों को देखते ही गोली मारने के साइन बोर्ड भी लगा दिए है। सुरक्षा में लगे जवान अत्याधुनिक हथियार से लैस वायु सेना केंद्र की चौकसी करते भी नज़र आते है। नेपाल से खुली सीमा होने के कारण दरभंगा का यह वायु सेना केंद्र ऐसे भी दुश्मनों के निशाने पर है। हलाकि कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी कई बार यहाँ वैसे संदिग्ध भी पकडे गए जो चोरी छिपे तस्वीर ले रहे थे जिसमें जम्मू काश्मीर के लोग भी शामिल थे। वायु सेना केंद्र के अधिकारी की माने तो यह बिहार का सबसे बड़ा वायु सेना का एयरपोर्ट है और सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि युद्ध के हालात में चीन से भी लड़ाई के समय काफी मददगार होगा। हलाकि जिस तरह से देश भर में हुए आतंकी हमले का तार दरभंगा से जुड़ता रहा और कई संदिग्ध आतंकी यहाँ से पकडे भी गए, ऐसे में दरभंगा वायुसेना को ऐसे ही अलर्ट रहने की जरुरत भी है ताकि पाठनकोट जैसे आतंकवादी हमलों का समय रहते मुहतोड़ जबाब दिया जा सके। दरभंगा वायु सेना केंद्र के स्टेशन कमांडर दीपक नेरकर की माने तो दरभंगा वायु सेना पूरी तरह से हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Share

Leave a Reply