
पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। Voice of Darbhabga
हायाघाट। जाहिद अनवर
आज माँ दुर्गे का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। हालाँकि आज दिन भर हलकी फुल्की बूंदा बांदी भी होती रही लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भक्तजन आराधना में लगे रहे। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों में अधिक भीड़ देखने को मिल रहा है। हायाघाट प्रखंड का पतोर गाँव, आनन्दपुर का दुर्गा स्थान मंदिर और अनारकोठी ब्रह्मस्थल में मेलो में अधिक भीड़ देखने को मिल रहा है। प्रशाशन की ओर से भी लॉ एंड आर्डर की पूरी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखने को मिल रहा है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील प्रशाशन के द्वारा भी बार बार किया जा रहा है।

