
Home मुख्य तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलाने केलिए वित्तमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल। Voice of Darbhanga
तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलाने केलिए वित्तमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नागार्जुन ग्राम तरौनी प्रखंड के निर्माण को लेकर आज नागार्जुन ग्राम सेवा समिति का एक प्रतिनिधि मंडल वंदना मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड निर्माण के मुद्दे पर बिहार सरकार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी से मिला। लगभग एक घंटे चली मुलालत में श्री सिद्दकी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा एक कमिटी का निर्माण हुआ है जिसमे वे खुद भी हैं और जल्द ही मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में प्रखंड निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से रखा जायेगा। साथ ही उन्होंने बेनीपुर SDO से बात की और नागार्जुन पुस्तकालय को जल्द शुरू होने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में नागार्जुन प्रखंड निर्माण समिति के तरफ से वन्दना मिश्रा के साथ अब्दुल मलिक, गयासुदिदन मुखिया, सुमिती झा राबिन खान और संजित झा आदि भी शामिल थे।

