Home मुख्य कुछ अलग ही अंदाज में निकला क्राइम कंट्रोल मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 8, 2016

कुछ अलग ही अंदाज में निकला क्राइम कंट्रोल मार्च। Voice of Darbhanga

img_20161009_004936_090

दरभंगा: दुर्गापूजा व मुहर्रम त्योहार में शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर शनिवार को सिमरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बाईक से क्राइम कंट्रोल मार्च निकाला गया। अंचलाधिकारी स्वयंवर झा को बाइक पर पीछे में बैठा कर थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में बाईक पर सवार पुलिस के जवान ने सिमरी, मिश्रौली, बिठौली, भराठी, कुंवरपट्टी, कंसी, जलवार, कमरौली, बनौली, माधोपुर-बस्तवाड़ा दुर्गापूजा पंडाल व मुहर्रम अखाड़े का भ्रमण किये। इस दौरान पूजा कमेटी, शांति समिति व ग्राम रक्षादल के वोलेंटियर को सजग रहने का निर्देश देते हुए सामाजिक समरसता व शांति बनाए रखने की अपील की। मौके पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को मोबाइल लोकेशन में रहने के साथ असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी गई है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों से कहा गया है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन कर प्रशासन को सहयोग करें। इस दौरान चौकीदारों को पूजा पंडाल पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। संवेदन व अतिसंवेदन स्थानों पर विशेष चौकसी रखने में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, उपमुखिया, उपसरपंच,वार्ड व पंच सदस्य को भी जिम्मेवारी का एहसास कराया गया। इधर, डीएम व एसएसपी के संयुक्त आदेश से जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र भ्रमण में सीओ, थानाध्यक्ष के अलावा जेएसआई रामपदार्थ मिश्र, श्याम बचन राय, रंजीत प्रसाद सिंह, सुरेश चंद्र यादव, रामलोचन राय समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे।

Share

Leave a Reply