
देर रात दीवाल काटकर चोरी का प्रयास पड़ोसी की तत्परता से विफल। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: प्रखंड के राघोपुर गांव मे शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात चोरों ने राघोपुर दक्षिणवारी टोल निवासी फुलबाबु मिश्र के घर मे दीवाल काटकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन पड़ोसी वृद्धा कर्पुरा देवी ने खटखट एवं फुसफुसाहट की आवाज सुनकर शोर मचा दी जिसके बाद पूरे मोहल्ले का आदमी जमा हो गये। इसी बीच स्थिति को भांपकर चोर खिसक गया। इस तरह एक बड़ी चोरी कि घटना पड़ोसी की सतर्कता के कारण टल गयी। इस घटना पर मुहल्ले के रीतेश शास्त्री एवं राधावल्लभ झा ने बताया कि पहले गांव मे रात्री प्रहरी घुमते रहते थे जिससे चोरी की घटना मे कमी आयी थी। परंतु फिलहाल आठ दस वर्षो से रात्रि प्रहरी चौकीदार चौक तक ही रहते है जिसके कारण बीते दिन गांव मे कई साईकिल एवं अन्य समानो कि चोरी तो आम बात थी। परंतु इस ढंग से दीवाल काटकर चोरी करने का प्रयास करना बहुत दिन बाद हुई है।

