Home मुख्य मृतक के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2016

मृतक के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव। Voice of Darbhanga

img-20161009-wa0125

दरभंगा: मनीगाछी थाना अंतर्गत राजे पंचायत के गंगौली गांव निवासी अभय नारायण झा के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं इस घटना की स्पीडी ट्रायल करवाने की मांग जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने रविवार को की। सांसद ने मृतक के परिवार वालों से उनके घर जाकर भेंट की एवं सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने मृतक के दोनों पुत्रों बैद्यनाथ झा व अमरनाथ झा से भेंट की तथा इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए मनीगाछी थानाध्यक्ष से परिवार की हरसंभव सुरक्षा तथा इस घटना का शीघ्र उदभेदन करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि शुक्रवार-शनिवार देर रात श्री झा की उनके आवास पर गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी।

Share

Leave a Reply