Home मुख्य मुहर्रम को लेकर विशेष प्रशासनिक तैयारी हुई पूरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 10, 2016

मुहर्रम को लेकर विशेष प्रशासनिक तैयारी हुई पूरी। Voice of Darbhanga

img_20161011_030622_785

दरभंगा: दुर्गापूजा एवं मोहर्रम साथ साथ सौहार्दपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रशासनिक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले के कुल 423 जगहों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 4 क्यूआरटी का गठन किया गया है, जो बिरौल, बेनीपुर एवं सदर अनुमंडल के साथ ही कमतौल अंचल के लिए है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। सभी ताजिया जुलूस के समापन के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष में वरीय उप समाहर्ता रमेशचंद्र चौधरी (मो. 9431832769) पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त रहेंगे। अग्निशमन दस्ता की एक यूनिट जिला नियंत्रण कक्ष में रहेंगी। इसके अतिरिक्त सहायक नियंत्रण कक्ष नाका नंबर 5 स्थित मिलान चौक पर स्थापित किया जाएगा। इसके वरीय प्रभार में डीडीसी विवेकानंद झा आयुक्त (मो. – 9431818365) व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दिलनवाज अहमद (मो. 9431800062) वरीय प्रभार में रहेंगे। सदर अनुमंडल के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में सदर एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद ¨सह (मो – 9473191319) व सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद (मो 9431800062), बिरौल अनुमंडल के विधि – व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में एसडीओ मो. शफीक (मो. 9473191321) व डीएसपी सुरेश प्रसाद (मो. 9431800060) तथा बेनीपुर अनुमंडल के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में एसडीओ अमित कुमार (मो – 9473191320) डीएसपी अंजनी कुमार (मो. 9431800061) रहेंगे। इसी तरह कमतौल अंचल की विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शेख जियाउल हसन, दरभंगा (मो.   9931652298 / 9431818422) व एएसपी रामा शंकर राय (मो. 9431822510) रहेंगे।

Share

Leave a Reply