
आस्था और कामना का प्रतीक है तारडीह का सबसे प्राचीन महथौर दुर्गा मंदिर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर से लेकर गाँव तक सभी पूजा पंडालों में अष्टमी-नवमी को भी भक्तों की अपार भीड़ अगली सुबह से देर शाम तक लगी रही। मां के भक्त पूजा करने के लिए घंटो कतार में लगे रहे। वहीं पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गानों से पूरा भक्ति का माहौल बन गया है। वहीं माता के भव्य पंडाल को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में आस्था व् कामना का प्रतीक तारडीह प्रखंड श्री श्री 108 माँ दुर्गा स्थान महथौर है जहाँ विगत लगभग 60 वर्षो से पूजा लगातार धूमधाम से होता है। तारडीह प्रखण्ड सबसे प्राचीन मंदिर जहाँ इलाके से सभी लोग आकर पूजा अर्चना करते है ।हर तरह की मन्नते पूरा होते है।इस पूजा के संस्थापक श्री अरविन्द आचार्य है जो मैया के आशीर्वाद से प्रसिद्ध तांत्रिक भी हैं और अध्यक्ष मनीष मिश्रा है पूरी तन्मयता से पूजा को सफल बनाने केलिए भक्तों की सेवा लगातार तत्पर रहते हैं।

