
माँ दुर्गा से पंचायत के तरक्की की मन्नत मांगी मुखिया जीशान फारूकी ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत प्रेमजीवर पंचायत के मुखिया जीशान फारुकी ने दुर्गा पूजा के दौरान गंगा यमुना तहजीब की मिशाल कायम करते हुए माँ दुर्गा से पंचायत के तरक्की केलिए मन्नत मांगी। पंचायत के बेदीपट्टी गांव के दुर्गास्थान में आज लोगों का अभिनदंन करते हुए लोगो से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील की। श्री फारूकी ने उम्मीद जताई कि हिन्दू-मुस्लिम के किसी भी पर्व त्यौहार में उनका पंचायत गंगा जमुना तहजीब की मिशाल कायम करेगा और शांति सद्भाव बना रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित 7/3 से पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेश दास ने बताया कि यहां चालीस वर्षों से लगातार पूजा हो रहा है और सबसे बड़ी बात है कि सभी समुदाय के लोगो सहयोग इसमें होता है।

