
युवा एकता मंच की बैठक में संगठन को सक्रीय रूप देने का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: युवा एकता मंच की बैठक आज अलीनगर प्रखंड के हरसिंगपुर के पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के व्यवस्थापक मो0 अरकान ने किया। युवा एकता मंच द्वारा आहूत इस बैठक में प्रमुख रूप संगठन को निबंधित कराकर सक्रीय रूप देने पर चर्चा हुई। मीटिंग मे सदस्यों ने संगठन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिचिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में युवा सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, मौज्जम हसन, पिंटू कुमार, विपिन यादव, रजनीश यादव, सफात हुसैन सदस्यता प्रभारी खुशनवाज अहमद और कमाल अहमद , कमरे आलम आदि शामिल थे।

