
रावण के जलते ही श्रीराम के जयघोष से गुंजयमान हो गया आसमान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को अहंकार और बुराई के नाश के साथ ही समूचा आकाश श्रीराम की जयघोष से गुंजायमान हो गया। रंगारंग आतिशबाजी के बीच श्रीराम ने रावण पर वार कर लंका दहन कर दी।
दरभंगा में भी नगर थानाक्षेत्र के सुंदरपुर छट्ठी पोखर पर 65 फीट ऊंचे रावण का वध किया गया। इससे पहले जमकर आतिशबाजी के साथ लंका दहन भी किया गया। लंका दहन के समय बाहर सेना और राक्षस में बीच जमकर लड़ाई भी हुई। माता सीता को अशोक वाटिका में कैद कर रखने की भी एक आकर्षक झाखी भी प्रस्तुत की गयी। भगवान् राम और हनुमान के रूप में बने लोग को एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही भगवान् राम ने रावण का वध किया, पूरा माहौल शंखनाद के साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के नारों के साथ गूंजने लगा।हज़ारो की संख्या में पहुचे लोग ने इसका आनंद उठाया।

