
बहेड़ी: प्रखंड के पघारी गाँव में स्नान के क्रम में गोरा नदी में डूबने से एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक पघारी गाँव का निवासी सरोवर यादव बताया जाता है। लाश को बरामद करके पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच लाया गया जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।