Home मुख्य गंगासागर मोहल्ले में तीन दिन से लावारिस पड़ी है दिल्ली नम्बर की पल्सर बाइक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 12, 2016

गंगासागर मोहल्ले में तीन दिन से लावारिस पड़ी है दिल्ली नम्बर की पल्सर बाइक। Voice of Darbhanga

img-20161012-wa0017

दरभंगा। वार्ड 28 के गंगासागर पश्चिम मोहल्ले में हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात से एक पल्सर बाइक लावारिस हालात में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूजा देखने के क्रम में किसी ने लगाया और किसी कारणवश नही ले जा पाए होंगे, यही सोच कर ध्यान नही दिया। पर कल पूरा दिन बीत जाने के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा आज सुबह फोन करके वॉइस ऑफ़ दरभंगा को दी गयी। बाइक पर DL7SBK 0657 नम्बर का नम्बर प्लेट लगा हुआ है। वॉइस ऑफ़ दरभंगा को इसकी सूचना मिलते ही समाचार की पुष्टि के बाद लहेरियासराय थाना को फोन से सुचना दी गयी। थाना द्वारा दिखवा लेने की बात कही गयी है।

Share

Leave a Reply