Home मुख्य जिले में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 12, 2016

जिले में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन। Voice of Darbhanga

img_20161012_114615_390

दरभंगा। घनश्याम झा

दस दिनो से हो रही शक्ति स्वरूपा मा दुर्गा की पूजा अराधना विजय दशमी और विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालु जयकारे के साथ विसर्जन जुलुस मे शामिल हुए। शहर के कादिराबाद, दोनार, बंगलागढ, लहेरियासराय सहित कई पूजा पंडालो मे स्थापित माता की प्रतिमा को देर रात तक विसर्जित किया गया। वही सदर प्रखंड के भालपट्टी, मुरिया, लोआम, शीसो, इत्यादि गांवो मे भी विसर्जन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। बेनीपुर प्रखंड के बहेरा, आशापुर, अमैठी , तरौनी , हरिपुर, बसुहाम, तारडीह प्रखंड के महथौर, लहटा, कठरा, मनीगाछी प्रखंड के कायस्थ कबई , नेहरा, सकरी, उजान, बंघात, कंहौली बहादुरपुर प्रखंड के गोविन्दपुर इत्यादि गांवो मे दस दिनो कि हर्ष एवं उल्लास के बाद डीजे के धुनो पर थिरकते भक्तो ने माता रानी की प्रतिमा विजय दशमी के देर रात विसर्जन किया। इससे पहले सदर प्रखंड के छट्ठी पोखर समेत कई जगह रावन, मेघनाद एवं कुम्भकर्ण कि पुतला का भी दहन किया गया।
विजयी दशमी के रात कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

Share

Leave a Reply