Home मुख्य जल्द उग्र आंदोलन करेंगे भाजपा विधायक क्षेत्र में नारकीय जीवन जीने को विवश ब्राह्मण टोली के लोग। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 12, 2016

जल्द उग्र आंदोलन करेंगे भाजपा विधायक क्षेत्र में नारकीय जीवन जीने को विवश ब्राह्मण टोली के लोग। Voice of Darbhanga

img_20161012_121112_150

दरभंगा: शहर में चार बार से भाजपा के विधायक हैं संजय सरावगी और भाजपा के प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर में स्वच्छता अभियान में भाजपा वाले साफ़ सुथरे जगहों पर झाड़ू मारते नजर आते हैं तो विधान पार्षद एक दो बार सेवा भाव की इच्छा शक्ति से काम भी करते दिखे। पर शहर में वैश्य-ब्राह्मण वोटो के ठेकेदार बनने वाले भाजपा विधायक के नाक के नीचे वार्ड 28 के गंगासागर मोहल्ले में ब्राह्मण टोली के लोग कीचड़युक्त सड़क और मरे हुए सूअर के गन्ध के बीच नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। वार्ड पार्षद रेशमा देवी के स्वर्गवास हो जाने के बाद वार्ड के लोगों की व्यथा सुनने वाला कोई नही है। स्थानीय निवासी सह एभीवीपी कार्यकर्त्ता सूरज मिश्रा बताते हैं कि करीब चार साल पहले पुराने सड़क पर ही सड़क ढलाई कर दिया गया था और जल निकासी की समुचित वयवस्था भी नही थी जिस कारण सड़क टूट गया था जगह जगह। ऊपर से दो तीन महीने पहले एक वार्ड पार्षद के संभावित उम्मीदवार ने थोड़ी मिट्टी गिरा कर छोड़ दिया। परिणामस्वरूप सड़क चलने लायक भी नही रह गया अब। श्री मिश्रा ने बताया कि करीब एक महीने से सूअर मरा हुआ है मोहल्ले में जिसे उठाने वाला कोई नही है।
स्थानीय निवासी कुंदन मिश्रा, गणेश्वर मिश्रा, मणिकांत ठाकुर, चन्दन मिश्रा, साकेत मिश्रा आदि युवाओं ने कहा कि यदि जल्द इसका निराकरण नही होता तो अब उग्र आंदोलन के माध्यम से सड़क एवं जनप्रतिनिधियों का घेराव शुरू होगा।

Share

Leave a Reply