
‘लोहिया के बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि’। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लोहिया के बताए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और इनके मार्ग पर चल कर ही निहित लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।
उक्त बातें आज महान समाजवादी नेता डा0 लोहिया के जयंती पर लहेरियासराय के लोहिया चौक पर स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए बहादुरपुर के राजद विधायक भोला यादव ने कही। इस अवसर पर दरभंगा के पूर्व महापौर व राजद नेता ओमप्रकाश खेड़िया ने डा0 लोहिया के व्यक्तित्व व कृति पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम के दौरान उमेश राय, विनोद साहनी, हनुमान ठाकुर, राजू मंडल, संजीव यादव, संजय महतो, दशरथ यादव, दीपक यादव, हीरा कुमार झा, मो लाल, विक्रांत पंजियार, अमर मंडल के साथ साथ राजद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

