
Home मुख्य भालपट्टी में तनाव के दौरान थानाध्यक्ष को बंधक बनाया,ढाई घण्टे बाद भी नही पहुंचे वरीय अधिकारी।
भालपट्टी में तनाव के दौरान थानाध्यक्ष को बंधक बनाया,ढाई घण्टे बाद भी नही पहुंचे वरीय अधिकारी।

दरभंगा: भालपट्टी ओपी के अंतर्गत भालपट्टी गाँव में आज शाम मुहर्रम जुलुस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्थानीय दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ और विरोध करने पर कुछ लोगो की पिटाई से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचे थानाध्यक्ष को मो0 खुसबुद्दीन को बंधक बना लिया। पूरे क्षेत्र में आग की तरह खबर फैलने के वाबजूद ढाई घण्टे से अधिक बीत जाने के बाद भी जिला मुख्यालय से किसी वरीय अधिकारी के नही पहुँचने से मामला शांत होता नही दिख रहा था। जिला मुख्यालय से भालपट्टी आधे घण्टे में पहुंचा जा सकता है।

