
अलीनगर: डिबिया से लगी आग में घर जलकर स्वाहा। Voice of Darbhanga

अलीनगर: प्रखंड क्षेत्र के रही टोल श्यामपुर में 12 अक्टूबर की रात करीब गयारह बजे हुई अगलगी की घटना में इन्द्रनारायण यादव झुलस गये और उनका मकान जल कर स्वाहा हो गया। एक पारी भी झुलस गई। इन्द्रनारायण का इलाज अलीनगर पीएचसी में चल रहा है। अगलगी में हजारों का घरेलू सामान वस्त्र और अनाज नुकसान हुआ आग लगने का कारण बताया जाता है कि घर में डिबिया जल रहा था जो किसी प्रकार लुढ़क गया और उसी से आग लग गई । घटना के संबंध में अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन दिया गया है

