
बस दुर्घटना में माँ की मौत पर बच्चा सलामत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा से घोघडीही जा रही बस नियंत्रण खो देने के कारण सकरी के यादव टोल के निकट पलट गई . इस घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक अज्ञात महिला बस के अंतर खिड़की साईड में अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए बैठी थी. बस के नियंत्रण खो देने से हुई दुर्घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं मौजूद ग्रामीणों ने उक्त महिला के गोद से बच्चे की किलकारी सुन ग्रामिणों का हृदय द्रवित हो गया. दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृत मां के गोद में नवजात किलकारी मार कर रो रहा था जिसे देख वहां सब की आखें नम हो गई. लोगों ने तुरंत मृत महिला के गोद से चिपके नवजात मां को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजवाया. वहीं दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं जिऩका इलाज ग्रामीणों की मदद से करवाया जा रहा है।

