
भालपट्टी कांड केलिए भाजपा ने प्रशासनिक लापरवाही को दोषी ठहराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भालपट्टी कांड के बाद विस्तृत ब्यौरा जानने की लिए भारतीय जनता पार्टी कि टीम ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व मे आज घटनास्थल का दौरा कर घटना एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सदर प्रखंड के भालपट्टी ओपी अंतर्गत पिछले डेढ महीने मे इस तरह की दूसरी घटना है जिसे गंभीरता से लेने कि जरूरत है। ये घटना प्रशासन के नाक के नीचे उनके उपस्थिति मे घटी है फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।अभी तक जिला प्रशासन भी कुछ ख़ास नही कर पाया है। स्थानीय लोगो के आक्रोश को देखते हुए प्रतीत होता है कि अगर प्रशासन दोषी व्यक्तियों एवं जिम्मेवार अधिजरी पर अविलंब कार्यवाई नही की गयी तो इस तरह की घटना घटने के आसार बना रहेगा। उन्होंने सभी पक्षो से शांति बनाए रखने कि अपील की।
श्री ठाकुर ने बताया कि उन्हें पता चला कि कल मुहर्रम के तजिया जुलुस के दौरान पहले से निर्धारित रूट पर न जाकर जानबूझ कर दुसरे रूट से जुलुस ले गया और दुर्गा मंदिर एवं बजरंग बली मंदिर परिसर मे घुसकर तोड़फोड़ की गयी। इसका विरोध करने पर स्थानीय दुकानदार रामगोपाल साहु, अमोल साहु, जयनाथ साहु के दुकान मे घुसकर तोड़फोड़ किया गया। इस दौरान उक्त दुकानदार के साथ असर्फी साहु , राजाराम साहु, मिन्टु साहु सहित दर्जन भर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गयी जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद प्रशासन की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई जिसका आक्रोशित लोगो ने घेराव कर लिया। इस दौरान सदर सीओ, बीडीयो , भालपट्टी ओपी प्रभारी, नेहरा ओपी प्रभारी का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। हालांकि मौके पर पहुंचे बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार और सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद भी पहुँचे और तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद लोगों का आक्रोश कुछ कम हुआ। कुल नौ लोगो पप्पु खान पिता अनीस खान, रियाजुदूदीन बेग, सलाउद्दीन बेग, मोनू बेग, सोनू बेग, वसीम बेग, वारिस बेग एवं बुटारी बेग को मुख्य अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात ही रियाजुदूदीन बेग और मोनू बेग को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इन अभियुक्तो मे तीन पर कई मुकदमा भी चल रहा है और तीन साल पहले हुए ग्रामीण बैंक मैनेजर हत्याकांड मे रियाजुदूदीन, मोनु एवं सोनू बेग जेल भी जा चूका है ।
फिलहाल भारी संख्या मे पुलिसबल वज्र वाहन के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है लेकिन ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है। लोगो का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ने चौबीस घंटो मे सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ऐसा नही होने पर इसमे प्रशासन कि मिलीभगत समझी जाएगी ।
दौरा करने वाली टीम मे मनीगाछी पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा ” मुन्ना”, मनीगाछी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय राम, युवा मोर्चा मनीगाछी अध्यक्ष राधाबल्लभ झा, आंनद चौधरी, घनश्याम झा शामिल थे।

