Home मुख्य गुमती जाम से मुक्ति के महाअभियान का हुआ आगाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2016

गुमती जाम से मुक्ति के महाअभियान का हुआ आगाज। Voice of Darbhanga

img_20161013_140150

दरभंगा : लहेरियासराय गुमटी नंबर-21 को जाम मुक्त कराने केलिए लगातार आश्वासनों के वाबजूद कोई ठोस पहल न होने से परेशान स्थानीय लोगों ने आज से एक अनोखे चरणबद्ध अभियान का शुरुआत कर दिया। गुमती के पास के सड़क चौड़ीकरण, बंद पड़े फुटओवरब्रिज की मरम्मत करके शीघ्र चालू करने, ओवरब्रिज निर्माण संबंधित जनसमस्या को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है.अभियान को लेकर स्थानीय निखिल झा ने बताया कि लगभग दो दर्जन रेल गाड़िया इसी रेल गुमटी से होकर गुजरती हैं. वहीं इस 21 नंबर गुमटी के पार बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय भी पड़ता है. साथ ही कई गावों को भी यह गुमटी जोड़ती है. जिसको लेकर उक्त गुमटी पर हमेशा जाम का नजारा देखा जाता है। उन्होनें बताया कि रेलवे विभाग द्वारा ओवरब्रिज के निर्माण की बात कई बार की गई मगर अभी तक ओबरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है. ब्रिज के निर्माण हो जाने के बाद जाम की भयावह समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी. वहीं हस्ताक्षर अभियान को लेकर गुरुवार को जाम से परेशान 500 से अधिक लोगों से हस्ताक्षर लिया गया. उपस्थित राजाराम झा ने बताया कि यह अभियान 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेजा जायेगा। नियत समय सीमा में यदि समाधान की ओर सकारात्मक पहल नही होता तो आक्रोशित हो चुके हज़ारों लोगों द्वारा होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन केलिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।

Share

Leave a Reply