
जनता के बीच जाकर जनता की समस्या का जायजा लिया जिलाधिकारी ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर में जल-जमाव की समस्या अभी भी कई वार्डो में मौजूद है. मुस्लिम बहुल्य वार्ड 29 में जल-जमाव को लेकर मुहल्ले के लोगों ने विरोध स्वरूप अपने को मुहर्रम त्योहार से दूर रखा और इसकी जानकारी नगर निगम और जिलाधिकारी से मिल भी दी. जिलापदाधिकारी ने जल-जमाव की समस्या को दूर करने को लेकर 13 अक्टूबर का वक्त मांगा था और इसी के मददेनजर आज वह वार्ड में पहुंचे और लोंगो के साथ घूम-घूमकर जल-जमाव का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि कुछ लोंगो के अतिक्रमण कि वजह से हजारो लोंगो को जल-जमाव की समस्या से रूबरू होना पड़ता है. ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश नगर निगम को दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे अतिक्रमण कार्याें से शक्ति से निपटा जाएगा. जो जल बहाव को अवरूद्ध करते है.

