Home मुख्य हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2016

हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब। Voice of Darbhanga

img_20161014_100814_557

दरभंगा: लहेरियासराय 21 न0 रेलवे गुमती के जाम की समस्या और साल भर से मरम्मति के आभाव में बन्द पड़े फूटओवरब्रिज के शीघ्र मरम्मति समेत 6 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरूवार को रेलवे गुमती के निकट शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान में आज सुबह से तेजी आ गयी है। गुरुवार को शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान की खबर आज समाचार पत्रों में पढ़ कर आसपास के युवाओं के साथ साथ इलाके के जाने माने भी पहुँच कर हस्ताक्षर किये। सभी ने युवाओं द्वारा शुरू किये गए इस अभियान की प्रशंसा की और प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाला। वादा करने के बाद भी पुनः मालगाड़ी की शंटिंग दिन के पिक ऑवर में इस गुमती के तरफ करवाने को लेकर स्थानीय लोग स्टेशन मास्टर पर खासे भड़के हुए दिखे। गत जून में हुए आंदोलन के बाद डीआरएम ने ओवरब्रिज की मरम्मति करवाकर शीघ्र चालु करवाने का जो वादा किया वह भी पूरा नही हुआ। ऊपर से मालगाड़ी की शंटिंग दिन के समय गुमती की तरफ करना बंद कर दिया गया था, उसे स्टेशन मास्टर द्वारा फिर चालु करवा दिया गया। इस हस्ताक्षर अभियान की खबर अख़बारों में पढ़ कर लोगों के अंदर दबा सैलाब जैसे आज बाहर आ रहा था और अभियान के संचालकों को हर स्तर पर हर प्रकार की मदद का भरोसा आगे बढ़ कर देते नजर आये। युवा से लेकर बुजुर्ग तक भी पुरे जोश में दिखे। लोगों ने आग्रह किया कि चूंकि लोगों को इस अभियान की समुचित जानकारी आज मिल पायी है, अतः इस अभियान को तीन दिवसीय की जगह एक दिन और बढ़ा दिया जाय। रविवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों ने अभियान में सहयोग का वादा किया।

Share

Leave a Reply