Home मुख्य बस दुर्घटना में मृत महिला व घायल बच्चे के परिजन पहुंचे अस्पताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2016

बस दुर्घटना में मृत महिला व घायल बच्चे के परिजन पहुंचे अस्पताल। Voice of Darbhanga

img_20161014_202643_310

दरभंगा : विगत गुरुवार को दरभंगा से घोघडीहा जा रही बस नीलकमल के सकरी यादव टोल के निकट एक बाइक सवार को बचाने में बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की वजह से बस पलट गई थी. जहां मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई थी. जबकि 30 लोग घायल घायल हुए थे.
वहीं मृत महिला के गोद से जीवित बच्चे को जहां मौके पर उपस्थित ग्रामिणों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया था. वहीं गुरुवार देर रात ही परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही वे लोग भागे-भागे डीएमसीएच अस्पताल पहुंचे. जहां शहर के मदारपुर मुहल्ले के रहने वाले मृत महिला के पति प्रमोद सहनी ने बताया कि उनकी पत्नी साथ में दुधमुहे बच्चे को लिए दरभंगा से अपने मायके गलुआही जा रही थी. मगर होनी को यह मंजूर नहीं थी. दुर्घटना में मेरी पत्नी की मौत हो गई जबकि बच्चे के सिर पर चोट लगने से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उन्होनें कही कि पत्नी के मौत हो जाने से बच्चे की स्वास्थ्य सही हो जाने के बाद उसको कैसे पाला जाएगा. इसकी जिंता खूब खाए जा रही है.

Share

Leave a Reply