Home मुख्य देर शाम हुई हिंसक झड़प में तीन गंभीर रूप से घायल, एक को गोली लगी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2016

देर शाम हुई हिंसक झड़प में तीन गंभीर रूप से घायल, एक को गोली लगी। Voice of Darbhanga

zcamera-20161014_204237

दरभंगा: दरभंगा में बढ़ते अपराध के क्रम में आज शाम फिर एक ही समुदाय के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति को गोली लगने एवं मारपीट में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले इलाज़ केलिए डीएमसीएच लाया गया जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनो को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुन्सफी मुहल्ला में जमीनी विवाद में पूर्व से चली आ रही रंजिश में आज देर शाम पहले तू तू मैं मैं और फिर घर पर चढ़ कर मारपीट के बाद गोली मार कर घायल कर दिया । घटना में एडवोकेट नासिर के ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गोली लगी है । मोहल्लावासी के सहयोग से तीनो घायल को चिंताजनक स्थिति में डीएमसीएच लाया गया जहां इलाज के बाद तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के लोग 25 वार्ड के पार्षद शाहिद पर गोली चलवाने का आरोप लगा रहे है। वही गोली चलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । घायल में कमाल नासिर, फरजान नासिर , फरवान उर्फ़ गोलू गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि श्री नासिर की पुत्री फवाद नासिर उर्फ़ जिया को भी चोटे आयीं है। घटना के बाद पुलिस लगातार स्थिति को सँभालने और त्वरित करवाई में लगी है। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल फिलहाल देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply