Home मुख्य बिल्ली के हमले से वृद्धा बुरी तरह घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2016

बिल्ली के हमले से वृद्धा बुरी तरह घायल। Voice of Darbhanga

img_20161014_224203_629

जाले : घर के बारांदे पर गहरी नीद में सोई 70 वर्षीय बूढ़ी महिला के ऊपर बिल्ली ने हमला कर उसे बुरी तरह गंभीर रूप से घायल कर दिया. जब उस महिला की चिल्लाहट की आवाज उसका पुत्र व पौत्र सुना तो सभी ने बिल्ली को भागने की कोशिश की। लेकिन उक्त क्रोधित बिल्ली ने उसके पुत्र को भी घायल कर दिया. बिल्ली के हमला में घायल जाले उत्तरी पंचायत के काबरी मुहल्ला निबासी मो0 कुद्दूस की 70 बर्षीय बीबी बतुलन खातून व इसका पुत्र मो0 कलाम को स्थानीय रेफरल अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया गया है. चिकित्सक ने दोनों को गंभीर जख्म बताते हुई इलाज शुरू कर दिया है. घायल बतलुन खातून की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Share

Leave a Reply