
पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता के तैयारी की समीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला पदाधिकारी, डा.0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्र अन्तर राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2016 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गई. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यह दरभंगा जिला के लिए सौभाग्य की बात है कि इस तरह के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में किया जा रहा है. नगर आयुक्त, को प्रतियोगिता स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजल आपूत्रित सुचारू रूप से करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. डूडा के कार्यपालक अभियंता को इन्डोर स्टेडियम के मरम्मति एंव विद्युत आपूर्ति हेतु जेनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैठक में विभिन्न बैंको से आये हुए प्रतिनिधियों को आयोजन में सहभागी बनने का निर्देश दिया. वैसे होटलों के प्रबंधको को जिसमें प्रतिभागी आवासन एवं भोजन करेंगे, उसकी व्यवस्था उच्च स्तरीय हो उक्त बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उप विकासआयुक्त विवेकानन्द उप समाहर्ता रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, कार्यपालक अभियंतागण, बैडमिंटन एसोसिएसन एवं संघ के पदाधिकारीगण, विभिन्न बैंक के प्रतिनिधिगण, होटलों के प्रबंधक व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

