Home मुख्य महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2016

महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga

img_20161015_061253_635

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के खजूरबाड़ा में आयोजित नवाह महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को फलदारी बाबा के नेतृत्व में 251 कन्याओं ने भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली । यह कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ गाँव की परिक्रमा करते हुये खिरोई नदी के तट पर पहुँचकर व् पवित्र जल धारण कर वापस यज्ञ स्थल पर पहुची। इसमें काफी संख्या में पुरुष, महिलायें व बच्चे भी शामिल हुये। आयोजक रामएकबाल यादव, तेतरी देवी, लालबाबू यादव, रामदेव यादव, संतोष पासवान, आदि के अनुसार परम रौदी पड़ने से धान की फसल बर्बाद होने पर इन्द्रदेव से प्रार्थना की गयी थी एवं भगवान् इंद्र ने कृपा कर मौके पर वर्षा का पानी दे कृषको की फसलों को बर्बाद होने से बचाया। आज धान की फसलें लहलहाने लगी है। किसानों में खुशियाँ व्याप्त है । बारिश के होने से हरियाली छाने को लेकर ही नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

Share

Leave a Reply