
शाहबुद्दीन के समर्थन में लालू – नितीश के खिलाफ प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

शाहबुद्दीन के समर्थन में लालू – नितीश के खिलाफ प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: आल इंडिया मुस्लिम बेदारी करवा के द्वारा आज सीवान के बाहुबली नेता और राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के समर्थन में और लालू नितीश के खिलाफ एक जुलुस निकाला। हज़ारो की संख्या में इस जुलुस में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलुस में लालू नितीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी और हाथों में अपने नेता शाहबुद्दीन की तस्वीर लिए सभी समर्थक शाहबुद्दीन को बिना शर्त रिहा करने की मांग कर रहे थे जबकि लालू नितीश को मुस्लिम विरोधी नेता होने के नारे भी खूब लगे। जुलुस में शामिल लोगो का मानना है कि शाहबुद्दीन को मुसलमान होने का खामियाजा भुगतना पर रहा है । जुलुस किलाघाट से निकल कर दरभंगा कमिश्नरी पहुच कर एक सभा में तब्दील हो गयी। इस दरम्यान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी जुलुस के साथ चल रही थी। मिडीया से बात करते हुए आल इंडिया मुस्लिम बेदारी करवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने नितीश और लालू पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम नेता को ख़त्म करने के कारण शाहबुद्दीन को जेल में डाला गया।लालू नितीश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहाबुद्दीन को रिहा नहीं किया गया तो न सिर्फ 30 तारीख को बिहार सरकार के खिलाफ गांधी मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा बल्कि नितीश लालू की सरकार को अगले चुनाव उखाड़ फेंकने का काम मुसलमान करेगी। नितीश के द्वारा एक साजिश के तहत शहाबुद्दीन के खिलाफ ऐसी करवाई करायी गयी है।

