Home मुख्य जेनरेटर के रकरंट से वृद्धा की मौत के बाद हंगामा एवं मारपीट। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2016

जेनरेटर के रकरंट से वृद्धा की मौत के बाद हंगामा एवं मारपीट। Voice of Darbhanga

img_20161016_055849_808

दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के बग्घा गांव स्थित भतौरा चौक के समीप शनिवार की सुबह दस बजे विद्युत् धारा प्रवाहित जेनरेटर के तार के संपर्क में आ जाने के कारण एक वृद्धा की मौत हो गई। उनकी पहचान बग्घा गांव आ रही बिस्फी मधुबनी थाना क्षेत्र के संसरमा गांव निवासी मो. अब्बास की पत्नी नाजो खातून (60) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित वृद्धा के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने बग्घा गांव के एक-दो लोगों की पिटाई भी कर दी। नतीजतन बग्घा गांव के ग्रामीण भी आक्रोशित में आ गए और दोनों पक्षों में जोरदार गरमाहट हो गई। इसकी सूचना पाकर कमतौल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। गांव में तनाव देखकर कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय की सूचना पर बेनीपट्टी एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। दरभंगा सदर के एसडीओ गजेंद्र प्रसाद ¨सह भी केवटी के बीडीओ, जाले के सीओ समेत कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जिले से आए सशस्त्र बलों ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिये डीएमसीएच दरभंगा भेजा। गांव में तनाव को देखते हुए दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस बलों की तैनात कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव में सड़क के किनारे बांस के खुट्टे के सहारे जेनरेटर का तार लटकाया हुआ है। उपरोक्त घटना के वक्त एक खूंटा गिर गया था। इससे जेनरेटर सप्लाई का तार सड़क पर गिर गया था। तार में विद्युत् धारा प्रवाहित थी। वृद्धा तार के संपर्क में आ गई इससे घटना स्थ्ल पर ही उसकी मौत हो गई। उनके पति कोलकाता में नौकरी करते हैं। मृतका को दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

Share

Leave a Reply