
महिला ने तीन बच्चों के साथ खुद भी खाया जहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विवि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर छपकी मोहल्ला में शनिवार की देर शाम एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाकर खुद जहर खा ली। बेहोशी हालत में परिजनों एवं मुहल्लेवासियों ने सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि रमेश शर्मा की पत्नी मधु शर्मा (32) अपने बेटे सावन कुमार (6) कोमल कुमारी (5) व सन्नी कुमार (4) को चूहे की जहर देकर खुद भी जहर खा ली। रमेश शर्मा ने बताया कि घर में किसी भी तरह का कलह नहीं है। उनकी पत्नी क्यों जहर खायी वह यह सुनकर स्तब्ध है। बताया कि वह काम से घर से निकला हुआ था। सूचना मिलने पर आया तो सारी घटना की जानकारी मिली। इधर डीएमसीएच में इलाजरत मधु शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात युवक के कहने पर उसने बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खाली। हालांकि वह उस युवक के बाबत कुछ जानकारी नहीं दे पायी वह कौन है व कहां है। उसने कहा कि वह अभी सामने खड़ा है और हंस रहा है। जिस ओर वह इशारा कर रही है उधर कोई नहीं दिखाई दे रहा था।

