Home मुख्य युद्धोन्माद भारत को दिशाहीन बना देगा: माले। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2016

युद्धोन्माद भारत को दिशाहीन बना देगा: माले। Voice of Darbhanga

img-20161016-wa0162

दरभंगा : भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने आजा यहां कहा कि अमेरिका प्रायोजित युद्धोउन्माद दक्षिण एशिया को तबाह कर देगा. साथ ही विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत को दिशाहीन बना देगा. आज वे मिथिला के माले नेताओं के समागम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच बेहतर ताल-मेल होनी चाहिए. उन्होंने ने कहा कि सामांचल का यह इलाका दशकों से पिछरा हुआ है और मजदूर सफलाई का जोन बना हुआ है. श्री झा ने कहा कि कमला, कोसी, करेह और बलान जैसे नदियों से घिरे रहने के बावजूद बेहतर जल प्रबंधन नीति नहीं रहने के चलते यहां के लोगों को बाढ़ और सुखार की त्रास भी झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि इलाके में किसान बदहाल है. बटायेदार असुरक्षित हैं, भूमहीन और किसान रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे है. उन्होंने कहा कि मिथिला में जन सरोकार की राजनीति की एक मात्र धारा बामपंथ ही बचा हुआ है. क्योंकि समाजवादी धारा, लूट-खसोट में और भाजपा, आएसएस, सामाजिक ताने-वाने तोड़ने में लगी हुई है. उन्होंने भाकपा माले और बामपंथी आन्दोलन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया. समागम में बैधनाथ यादव, प्रो. उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, फुलबाबू सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुखलाल यादव, अमित कुमार, जीवछ पासवान, भूषन सिंह, जयनारायण यादव, अक्षय लाल मेहता, अरविंद शर्मा, रामचंद्र दास, ललन यादव, विक्की राम, लक्ष्मी पासवान, नंदलाल ठाकुर, अशोक पासवान, कल्याण भारती सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.

Share

Leave a Reply