Home मुख्य विद्यारूपी दस कन्याओं ने किया ‘नवरात्रमणि’ का लोकार्पण। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2016

विद्यारूपी दस कन्याओं ने किया ‘नवरात्रमणि’ का लोकार्पण। Voice of Darbhanga

img-20161016-wa0230

दरभंगा : मणिकांत झा रचित मैथिली भगवती गीत संग्रह “नवरात्रमणि” का लोकार्पण दस कुमारी कन्याओं ने दस महाविद्या केरूप मे किया. साथ मे धार्मिक परंपरानुसार दो बटुक भी भैरव के रूप मे उपस्थित थे. मणि शृंखला के अन्तर्गत महात्मागांधी शिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित मणिकांत झा के इस आठमे पुस्तक में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के चित्र के साथ २१ भगवती गीत समाहित है. डा. जयप्रकाश चौधरी जनक की अध्यक्षता मे आयोजित इस समारोह में डा. शंकर झा , कमला कांत झा , प्रख्यात चिकित्सक , डा ओमप्रकाश , शिवकांत झा , बिष्णुदेव झा विकल , जयकुमार झा , जीवकांत मिश्र , प्रो अशोक कुमार झा , बिष्णु कुमार झा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल दरभंगा मे आयोजित इस कार्यक्रम में केदारनाथ कुमर , दीपक कुमार झा , नीरज कुमार झा , श्वेता कुमारी , अशोक कुमार झा , अर्जुन कुमार झा आदि कलाकारों ने नवरात्रमणि के गीतों को गा कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया. लोकार्पण में आकृति , जया , मुस्कान , खुशी ,आकांक्षा , वैष्णवी , तनुप्रिया, संध्या , संजना , प्रीति सुमन , प्रिंस तथा उत्सव माधव ने भाग लिया ।

विदित हो कि मणिशृंखला के अंतर्गत अब तक मणिकांत झा लिखित गीतमणि , नीलमणि ,मीतमणि ,वोटमणि, स्वच्छमणि, फागमणिऔर मधुमणि का प्रकाशन किया जा चुका है.

Share

Leave a Reply